वाराणसी
के लोहता थाना क्षेत्र के कोटवा में 2 तारीख को साहिल प्रजापति की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद, लगभग 2 से 3 घंटे तक स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस मामले में 40 से 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि प्रशासन आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहा है। इसी बीच, रोहनिया क्षेत्र के विधायक डॉ. सुनील पटेल आज पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। विधायक डॉ सुनील पटेल पटेल ने परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्हें आवास और कुछ आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी उपस्थित रहे।
हालांकि, परिवार वालों का कहना है कि आरोपी को खुले तौर पर बचाया जा रहा है और वह जमानत पर बाहर घूम रहा है, जबकि उन्हें अभी तक कोई न्याय नहीं मिला है। साहिल के पिता ने बताया कि परिवार की मांग है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें आर्थिक सहायता भी मिले।
साहिल के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने लापरवाही की साथ ही परिवार के सदस्यों के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर दी है, जबकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
इस अवसर पर रामेश्वर मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे, बिपिन पांडेय, राहुल यादव, विजय जायसवाल, राजेन्द्र पटेल, संकटा राजभर, रामधनी प्रजापति, कमलेश प्रजापति, रंजीत प्रजापति सहित अन्य सामाजिक संगठन और कार्यकर्ता उपस्थित थे।











Users Today : 24
Users This Year : 23966
Total Users : 36559
Views Today : 56
Total views : 71872