पिंडरा।
तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को हुए मतगणना में प्रितराज माथुर ने कमलकांत राय को 125 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की सोमवार को मतदान के बाद मंगलवार को हुए मतगणना सुबह निर्धारित समय 11 बजे से शुरू हुई।11 राउंड के हुए मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रितराज माथुर ने 336 मत प्राप्त किये वही प्रतिद्वंद्वी कमल कांत राय को 211 मत मिले।
वही तीसरे प्रत्याशी सन्तोष कुमार सिंह को मात्र 3 मत मिले। वही कनिष्क उपाध्यक्ष (10 वर्ष के ऊपर) में देवेंद्र कुमार मिश्रा (342) ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रमोद कुमार (205) को 137 मत से हराया। वही अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मतगणना को लेकर भारी सुरक्षा व्यवस्था तहसील परिसर में रही। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बच्चा लाल यादव ने बताया कि कुल 583 मत के सापेक्ष 550 मत पड़े। जिसमें उपाध्यक्ष के लिए 3 मत अवैध घोषित किया गया।

देवेंद्र कुमार मिश्रा
वही चुनाव एल्डर्स कमेटी के बच्चालाल यादव ने घोषणा की और जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। वही जीत के बाद प्रत्याशियों ने जुलूस निकालकर कर तहसील का भ्रमण कर मौनी बाबा आश्रम पहुंच कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रत्याशियों को समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के धुन पर थिरकते हुए फूलों से भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व बार अध्यक्ष कमला प्रसाद मिश्रा, अशोक पांडेय, सुभाष दूबे , श्रीनाथ गोंड़, राजेश पटेल, मनोज शुक्ला, जेपी दूबे, राजेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह अनुपम, श्यामसुंदर पटेल, अजय श्रीवास्तव, तेज बहादुर, सतीश पांडेय व बिंदु सोनकर समेत अनेक अधिवक्ता रहे।

रणधीर कुमार सिंह
जो निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं
जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि शंकर यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे अखिलेश कुमार सिंह, महामंत्री रणधीर कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ,सहायक सचिव प्रशासन विवेक कुमार पाल, पुस्तकालय सचिव अरुण कुमार यादव, ऑडिटर सुधीर कुमार राय, सदस्य प्रबंध समिति 10 वर्ष के ऊपर अशोक कुमार, उदल राम, सर्वेश कुमार पांडे, श्रीप्रकाश मिश्रा, सियाराम यादव, योगेंद्र नाथ चौरसिया, सदस्य प्रबंधन समिति 5 वर्ष से अधिक 10 वर्ष से कम अंनत कुमार मिश्रा, अवनीश पांडे, जय सिंह यादव, शीला वर्मा, उमेश सिंह सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

रवि शंकर यादव










Users Today : 257
Users This Year : 10658
Total Users : 23251
Views Today : 422
Total views : 45661