मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में पुलिस व ड्रग्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।   मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा इलाके में पुलिस व ड्रग्स विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हाथ लगी है। लहरतारा चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह ने मय पुलिस बल एवं ड्रग्स विभाग के इंस्पेक्टर के साथ अभियान चलाते हुए लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर लहरतारा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ की अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े तस्कर गिरोह से जुड़ा है या नहीं तथा नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जहांगीरगंज में संतोष पांडेय पर संरक्षण का आरोप, प्रशासनिक उदासीनता से जूझ रहे ग्रामीण शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार और जांच में लीपापोती खंड शिक्षा अधिकारी संतोष पांडेय के खिलाफ बढ़ा आक्रोश।