वाराणसी
विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स की ओर से रविवार 23 नवंबर 2025 को रॉयल पैलेस, दानियालपुर नक्खी घाट में यू.पी. स्टेट कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में वाराणसी, सोनभद्र, अमेठी और सिद्धार्थनगर जनपदों से लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने फाइट, काता, जिमनास्टिक और वेपंस कैटेगरी में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को ग्रैंड मास्टर मुकेश राठौड़ द्वारा गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए।
ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी: संदीप प्रजापति
द्वितीय स्थान: साहिल मौर्या
तृतीय स्थान: करण भारद्वाज
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ग्रैंड मास्टर मुकेश राठौड़ का अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान संस्थान के संस्थापक रमाशंकर विश्वकर्मा ने किया। वहीं स्थानीय पार्षद जितेंद्र कुशवाहा और कारगिल योद्धा अजय कुमार सिंह का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
रेफरी पैनल में सत्या सिंह, बेबी, खुशी, साधना, पलक, अनुश्री, अंकिता, तेजस्विनी, संदीप प्रजापति, संदीप रॉय, दीपू, साहिल, करन और रेहान शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाश, अवधेश, परमतोष, शिवम उपाध्याय और संजय शाह का विशेष योगदान रहा।
संचालन विवेक विश्वकर्मा ने किया।











Users Today : 54
Users This Year : 10712
Total Users : 23305
Views Today : 119
Total views : 45780