चन्दौली
उ०प्र० राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी का जनपद भ्रमण जिला अस्पताल, एम सी एच विंग महिला अस्पताल का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया गया।
इस दौरान उन्होंने महिला वार्ड और इमरजेंसी कक्ष की गहन जांच-पड़ताल की। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से उन्होंने उपचार और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच विंग) में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और तुरंत साफ-सफाई के निर्देश दिए।
अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।
इस निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. वाईके राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 7
Users This Year : 24184
Total Users : 36777
Views Today : 8
Total views : 72315