भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से निकाली गई साइकिल यात्रा में शामिल होकर महापौर वाराणसी अशोक कुमार तिवारी जीवन को स्वस्थ रखने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया,पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में अग्रणी भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को निकाली गई साइकिल यात्रा गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से आरंभ होकर माधोसिंह, औराई, कछवा, राजातालाब, वाराणसी कैंट होते हुए शहीद उद्यान पार्क सिगरा पहुंची।
वाराणसी नगर निगम के महापौर अशोक कुमार तिवारी और टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह साइकिलिंग क्लब की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है। सभी लोग स्वस्थ्य जीवन व स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक हो और साइकलिंग,रनिंग,तैराकी आदि करें। आसपास के कार्य साइकिल से करें इससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। भदोही साइकिलिंग क्लब का यह अभियान बहुत ही प्रशंसनीय और सराहनीय है। हमलोग भी कोशिश करेंगे की इस तरह के कार्यक्रम अपने जनपद में भी किया जाए जिससे सभी योग, व्यायाम, साइकिल चलाना, पैदल टहलना, खेलकूद आदि को लेकर प्रेरित हो और हमारा समाज स्वस्थ रहे।
टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सुबह की हवा सौ रोगों की दवा है। अगर आप अपनी धन संपदा का आनंद लेना चाहते हैं तो सुबह उठकर साइकिल चलाएं, पैदल चले थोड़ा योग व्यायाम करें और स्वस्थ रहें मस्त रहे।
साइकिल यात्रा शामिल होकर सिगरा,विद्यापीठ,पटेल धर्मशाला,अंधरा पुल,नदेसर के आस पास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए कैंटोनमेंट में इसका समापन किया।
साइकिल यात्रा में राकेश गुप्ता, अजय सिंह,बीबी सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव,पंकज सिंह, सरफराज अहमद,अजय बिंद, महमूद आलम,प्रमोद मौर्या, बनारसी बिंद,राजीव जायसवाल,मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इम्तियाज आदि रहे।
रिपोर्ट – जलील अहमद










Users Today : 29
Users This Year : 6269
Total Users : 18862
Views Today : 43
Total views : 37268