चन्दौली डीडीयू नगर शनिवार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी वैभव कृष्ण के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। यह कार्रवाई नवंबर माह को यातायात माह के रूप में देखते हुए की गई।
इस दौरान जनपद के सभी थानों और चौकियों के प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इनमें जाति सूचक शब्द लिखे वाहन, तीन सवारी, बिना हेलमेट और ओवर हाइट वाहनों के चालक शामिल थे।

अभियान में सीओ मुगलसराय-यातायात कृष्ण मुरारी शर्मा, नगर कोतवाल गगन राज सिंह, चंधासी चौकी इंचार्ज सुरेश, कस्बा इंचार्ज मनोज तिवारी और यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव सहित कई अन्य यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
अचानक चलाए गए इस ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान से वाहन स्वामियों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। समाचार लिखे जाने तक लगभग 150 सवारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी थी।










Users Today : 73
Users This Year : 17036
Total Users : 29629
Views Today : 132
Total views : 58717