लेखपाल संघ ने मांगों के समर्थन में एसडीएम को सौंपा पत्रक

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,   उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आवाहन पर शनिवार को तहसील ईकाई के लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दिन कार्य से दूरी बनाते हुए तहसील में धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के समर्थन में एडीएम न्यायिक रतनलाल वर्मा को पत्रक सौपा। लेखपाल संघ ने मांगे शीघ्र पूरी नहीं होने पर प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आन्दोलन की चेतावनी दिया।

लेखपाल संघ ने वेतन वृद्धि,पदोन्नत में समान अवसर, एसीपी विसंगति,भत्तों में वृद्धि,पदनाम में बदलाव,स्थानातरण ,पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर लम्बे समय से मांग कर रहे है। शासन की ओर से कई बार आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिससे नाराज लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिले भर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। चेताया कि सरकार हमारी मागे पूरी नहीं हुई

तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लेखपाल राजस्व के साथ ही कई कार्य देखता है।लेकिन उनको सुविधाए कुछ नही मिलती।धरना के दौरान लेखपाल संघ अध्यक्ष अरूण अवस्थी,मंत्री अनिल कुमार,राजेश पासवान,सौरभ सिंह रविशंकर राय,राकेश पांडेय,रंजना सिंह,विनय कुमार सिंह, बीरेंद्र कौशल,चंदन यादव,प्रेमानन्द मौर्या,पूजा सिंह,आलोक पांडेय,जितेन्द्र यादव,अम्बरीश सिंह,पंकज,पूजा राय,बलवंत सिंह,मानवेन्द्र प्रकाश,रामकेश,सतीश,विजय जायसवाल,श्वेता मिश्रा,सुरेन्द्र पाल सहित अन्य लेखपाल संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06. 2026 दिन रविवार को बौद्ध बिहार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने का आज 260 वा दिन है अंतर्देशी जलमार्ग प्राधिकरण फ्रेंड विलेज के विरोध में आज के धरने प्रदर्शन का नेतृत्व अमरेश प्रसाद कुशवाहा (एडवोकेट) अध्यक्ष तथागत बौद्ध विहार द्वारा किया गया

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।