” बिहार में एनडीए की जीत पर जताया बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आभार “
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( एनडीए ) की अगुवाई में बिहार में सुशासन, विकास, जन-कल्याण और सामाजिक न्याय की प्रचंड जीत के अवसर पर नमामि गंगे ने शनिवार को काशी के पौराणिक दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती उतार कर अभिनंदन किया ।
बाबा श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से आशीर्वाद मांगा कि जनता-जनार्दन की सेवा करने के लिए मिला प्रचंड जनादेश नए संश्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर प्रार्थना की गई कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि हेतु युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए ने बिहार सहित भारत के अन्य राज्यों का चौतरफा विकास किया है। एनडीए की जीत विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी । जनता ने सुशासन और विकास को चुना है ।
आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, महानगर सहसंयोजक सारिका गुप्ता, संजय जायसवाल, सविता पाटिल, संजू दिवाकर, सुमन, सुमित कुमार, कुलदीप व बड़ी संख्या में माताएं, बहने और युवा शामिल रहे ।








Users Today : 23
Users This Year : 24200
Total Users : 36793
Views Today : 26
Total views : 72333