वाराणसी, 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार):
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार से आज भारत सरकार की SMILE परियोजना के अंतर्गत भिक्षावृत्ति मुक्त काशी अभियान के समर्थन में एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली का आयोजन अपना घर आश्रम, 28 बटालियन गर्ल्स NCC, समाज कल्याण विभाग, 3050 चाइल्डलाइन, नगर निगम तथा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से किया गया।

रैली को विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज दुबे एवं उनकी टीम, डॉ. के. निरंजन व उनकी टीम की सक्रिय उपस्थिति रही। 28 गर्ल्स बटालियन NCC, BHU की मेजर संगीता एवं उनकी टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने काशी की जनता से विनम्र से अनुरोध है कि किसी भी व्यक्ति को नकद रूप में भीख न दें। यदि कोई निराश्रित, असहाय या लाचार व्यक्ति दिखे, तो उन्हें अपनाघर आश्रम पहुँचाने में सहयोग करें। आश्रम में भोजन, वस्त्र, देखभाल एवं पुनर्वास की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है।
सूचना हेतु 7521060001 इस नंबर पर संपर्क करें।
अभियान का उद्देश्य
सामाजिक विषमता, आर्थिक लाचारी और शारीरिक दिव्यांगता जैसे कारणों से कोई भी व्यक्ति भीख मांगने को मजबूर न हो—इसी लक्ष्य के साथ यह अभियान भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. के. निरंजन एवं पूजा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अपना घर आश्रम के राकेश सिंह, अरविन्द अवान, राकेश उपाध्याय, एस. के. शर्मा, अरुण गुप्ता, 28 BN की डॉ. शशिकला जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सुंदर प्रसाद, निर्मल चौधरी सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।










Users Today : 47
Users This Year : 6385
Total Users : 18978
Views Today : 158
Total views : 37570