राजातालाब
बाल दिवस के अवसर पर आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मेहंदी गंज स्थित पीएस पब्लिक स्कूल पर आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर दिनेश पटेल द्वारा दीप प्रज्वलन व मशाल जलाकर किया गया।
इस खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने कबड्डी,खो-खो,दौड़, क्रिकेट इत्यादि प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने प्रतियोगिता में प्रतिभागी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में इस तरह की खेलकूद का प्रतियोगिता का आयोजन करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।विद्यालय के मैनेजर उत्तम पटेल ने बताया कि हमारे स्कूल के बच्चों द्वारा संसदीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वर्ण मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन अमरनाथ पटेल, डायरेक्टर दिनेश पटेल, मैनेजर उत्तम पटेल, प्रिंसिपल कल्पना शर्मा,कोच दिनेश प्रजापति, रेखा पटेल, अमृता जोशी, अजीत पटेल, शुभम पटेल, राकेश, संदेश, वंदना परिहार इत्यादि शिक्षक गण उपस्थित रहे।








Users Today : 25
Users This Year : 24202
Total Users : 36795
Views Today : 31
Total views : 72338