चन्दौली डीडीयू नगर
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने विजय जश्न मनाया। नगर के वीआईपी गेट के पास एकत्र होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि यह जीत आम जनमानस के नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के कार्यों पर विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा, ‘आज हम बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन गए हैं। बिहार की जनता ने मोदी जी और नीतीश जी की जोड़ी को हिट कर दिया है।’
विधायक रमेश जायसवाल ने इस जीत को बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने इस चुनाव में अहंकार और झूठा प्रचार करने वालों को सबक सिखाया है, और मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर पूर्ण रूप से जीत की मुहर लगाई है।

पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने भी कहा कि जनता ने घोटालेबाजों को एक बार फिर सबक सिखाया है।
इस अवसर पर किरन शर्मा, मंडल अध्यक्ष एड. कुंदन सिंह, आशीष गुप्ता, अशोक सोनकर तिलक, मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा, सौरभ चंद्रा, गीता रानी गुप्ता, प्रियंका तिवारी, जय किशन, राजीव, बुल्लू, अमित चौहान, विभूति जायसवाल, मल्टी गुप्ता, अभिषेक सिंह, राहुल जायसवाल, अमित केशरी, महेंद्र पटेल, भानु तिवारी, राजेश चौहान, वंशनारायण चौहान, अजीत मौर्या, निधि तिवारी, संजय कन्नौजिया, चंद्रकांत तिवारी, पवन गुप्ता, विशाल तिवारी, कमलाकर दुबे, सपना, सलोनी राठौर, नितिन गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 25
Users This Year : 24202
Total Users : 36795
Views Today : 31
Total views : 72338