सैयदराजा(चंदौली)
राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को रेंजर्स शिविर के समापन समारोह के दौरान रेंजर्स की सभी छात्राओं ने टेंट का निर्माण किया एवं सभी प्राध्यापकों एवं अतिथियों द्वारा उसका निरीक्षण किया गया। टेंट मूल्यांकन में डा0 रवि प्रकाश, डा0अवनीश कुमार सिंह, डा0 रितेश गौरव ने जज की भूमिका निभाई। उसके पश्चात् मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। छात्रा दिव्या ज्योति पाण्डेय द्वारा सरस्वती वंदना और छात्राओं अन्नपूर्णा अर्चना मौर्या एवं आंचल कुमारी द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। रेंजर्स प्रभारी डा0श्रद्धा मिश्रा द्वारा रेंजर्स के इस पांच दिवसीय शिविर की आख्या प्रस्तुत की गई। विशिष्ट अतिथि के द्वारा छात्राओं को आशीर्वचन के रूप में रेंजर्स के शिविर में उनके द्वारा निर्मित टेंट एवं अन्य गतिविधियों की सराहना की।
छात्राओं के मेहनत एवं लगन के लिए उन्होंने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विभिन्न टोलियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। टेंट निर्माण एवं अन्य सम्बंधित गतिविधियों जैसे अनुशासन गैजेट, गांठ, साफ – सफाई आदि के आधार पर क्रमशः टोली नंबर चार तीन और दो प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि प्रो0 आशा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय केराकत जौनपुर ने छात्राओं को पिछले पांच दिनों से चल रहे शिविर में लगातार लगन से मेहनत करने के लिए सराहना की एवं अपने करियर में भी इसी तरह लगन से मेहनत करने का सुझाव दिया। महोदया ने छात्राओं को प्रेरणा दी कि सशक्तिकरण के जो अवसर प्राप्त होते हैं उनका सदुपयोग करें। सशक्तिकरण की राह पर चलते हुए नारी अपनी स्वाभाविक सरलता का त्याग न करने का आग्रह किया।
प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्राओं को इन पांच दिनों में उनके व्यक्तित्व में दिखाई देने वाले अंतर को उजागर किया एवं छात्राओं की सराहना की। छात्राओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को समझाया। प्राचार्य एवं रेंजर्स प्रभारी द्वारा अतिथियों एवं प्रशिक्षिकाओं को स्मृतिचिन्ह एवं अंगवस्त्रम भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डा0 अभय राज यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डा0 अनुराग सिंह ने किया।
इस अवसर पर प्राध्यापक डा0 रवि प्रकाश, डा0 अजय कुमार सोनकर, डा0 अवनीश कुमार सिंह,डा0 नीरज सिंह,डा0 ऋतेष गौरव, डा0 संकट मोचन झा, डा0 अमित कुमार, प्रमोद कुमार केशरी,पवन कुमार, शिवशंकर कुमार एवं राजन पाण्डेय समेत महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।









Users Today : 55
Users This Year : 17096
Total Users : 29689
Views Today : 115
Total views : 58840