वाराणसी
दिनांक 14.11.2025 को एनएसजी एवं पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के नेतृत्व में वाराणसी पुलिस द्वारा रविदास घाट पर कन्टिन्ज़ेन्सी काउंटर हाईजैक मॉक ड्रिल ऑन क्रूज़ लाइनर का सफल आयोजन किया गया।

इस संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य क्रूज़ हाईजैक जैसी संभावित आतंकवादी स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी, प्रतिक्रिया क्षमता तथा आपातकालीन समन्वय तंत्र का मूल्यांकन करना था। ड्रिल के दौरान क्रूज़ पर हाईजैक और विस्फोट की काल्पनिक स्थिति बनाई गई, जिसके बाद एनएसजी कमांडो ने जल मार्ग से पहुँचकर क्रूज़ को घेरने, आतंकियों को निष्प्रभावी करने, यात्रियों की सुरक्षित निकासी तथा घायलों के बचाव और प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। वास्तविक परिस्थितियों जैसा माहौल तैयार कर धुआँ, अलार्म और कम विज़िबिलिटी का उपयोग किया गया ताकि अभ्यास अधिक चुनौतीपूर्ण हो सके।
इस ड्रिल में NSG, कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस, जल पुलिस, PAC, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन टीम सहित कई एजेंसियों ने भाग लिया। सभी एजेंसियों के बीच समन्वय, संसाधनों के उपयोग, संचार व्यवस्था और कमांड-कंट्रोल तंत्र की व्यापक समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने इसे सभी सुरक्षा इकाइयों के लिए वास्तविक परिस्थितियों में अपनी दक्षता परखने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। अभ्यास के दौरान नागरिकों को लगातार आश्वस्त किया गया कि यह एक मॉक ड्रिल है और कोई खतरा नहीं है ।









Users Today : 55
Users This Year : 17096
Total Users : 29689
Views Today : 115
Total views : 58840