वाराणसी
भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को बिहार विधानसभा चुनाव में एन.डी.ए. की ऐतिहासिक बहुमत की ओर अग्रसर होने पर हार्दिक बधाई!

हमारी जीत बिहार की जनता के दिल में चिराग पासवान के प्रति विश्वास को दर्शाती है:
जन-केंद्रित राजनीति: धर्म और जाति से ऊपर उठकर सभी वर्गों के हित में किए गए संकल्प और अथक प्रयास।
सकारात्मक विज़न: बिहार की जनता ने आपके विकास मॉडल और युवाओं के भविष्य के लिए स्पष्ट विज़न पर भरोसा जताया है।
अभूतपूर्व जन-स्वीकृति: आपने 180 से कहीं अधिक कार्यक्रमों में पहुँचकर और 20 से अधिक विशाल रोड शो करके जनता से सीधा संवाद किया, जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनाव परिणामों पर स्पष्ट है।
जनता का जनादेश: यह जीत विकास की जीत है
महिला शक्ति की जयकार –
इस ऐतिहासिक सफलता में महिला कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है। महिला शक्ति ने अपनी मेहनत, समर्पण और निष्ठा से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। यह जीत महिला शक्ति की जीत है!
पूर्वांचल महिला प्रकोष्ठ ने मनाया जश्न (वाराणसी)
इस सफलता पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) परिवार का प्रत्येक कार्यकर्ता गौरवान्वित है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), पूर्वांचल (उत्तर प्रदेश), की पूरी महिला प्रकोष्ठ टीम ने वाराणसी के नमोघाट पर मिलकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया।
विशेष उपस्थिति-
जश्न में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
डॉ प्रीति उपाध्याय पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष, सीमा सिंह प्रधान महासचिव,
आरती राय जिला अध्यक्ष, सोनी जायसवाल प्रदेश सचिव , शशिकला मिश्रा महानगर अध्यक्ष, जाह्नवी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, गुड़िया रस्तोगी महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सोनिया प्रमोद जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधिका सेठ जिला महासचिव, बबीता देवनाथ महानगर सचिव, कामना सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
बिहार की जनता, एन.डी.ए. गठबंधन, और विशेष रूप से चिराग पासवान को इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
रिपोर्ट – रिम्मी कौर








Users Today : 23
Users This Year : 24200
Total Users : 36793
Views Today : 27
Total views : 72334