उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय वाराणसी के भौतिकी विभाग में गुरुवार को इंडियन नेशनल यंग एकेडमी ऑफ़ साइंस के सदस्य और आईआईटी बीएचयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ आशीष कुमार मिश्रा द्वारा लेक्चर आन करियर इन साइंस विषय पर एक व्याख्यान दिया गया। इन्होंने नए प्रयोगों से छात्रों को अवगत कराया। इस वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में भारत अपने वैज्ञानिकों के दम पर विश्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि विज्ञान स्नातकोत्तर स्तर का छात्र भारत सरकार की विभिन्न मिशन में, अंतरिक्ष विज्ञान में, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में, एआई के क्षेत्र में, उद्योगों में और देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है।
जिंक लिथियम बैटरी पर चर्चा के साथ ही इन्होंने विभिन्न आयामों पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने छात्रों का आवाहन किया कि वह अपनी लगन और मेहनत से अच्छा वैज्ञानिक, अच्छे नागरिक बनकर देश और समाज के लिए कुछ नए कीर्तिमान स्थापित करें। अपने वक्तव्य में निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि उच्च स्थान पर अपनी पहुंच बनाने के लिए स्वयं की मेहनत ही काम आती है। इस कार्यक्रम में स्नातकोत्तर भौतिकी, गणित, रसायन विभाग के छात्रों के साथ-साथ प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर सुधीर कुमार राय, प्रोफेसर शशिकांत, प्रोफेसर तुषार कांत, डॉक्टर नवीन झा, पिंटू कुमार, शशांक शेखर, मनोज कुमार, डॉक्टर अच्छे लाल, डॉक्टर मयंक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी










Users Today : 2
Users This Year : 6390
Total Users : 18983
Views Today : 2
Total views : 37576