छठ पर्व उपरांत यात्रियों की सुविधा हेतु डी.डी.यू. मंडल में एमयूटीएस (Mobile Unreserved Ticketing System) उपकरणों का प्रभावी उपयोग किया गया है। मंडल को कुल 06 एमयूटीएस उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें से 03-03 उपकरण डी.डी.यू. एवं गया स्टेशन के लिए आवंटित किए गए हैं। इन उपकरणों का उपयोग 26 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किया गया।
छठ पर्व के बाद यात्रियों की भारी संख्या के दौरान इन उपकरणों के माध्यम से टिकटिंग कार्य तेजी से संपन्न हुआ, जिससे यात्रियों को सुगमता से टिकट प्राप्त हुआ। डी.डी.यू. स्टेशन पर इन उपकरणों का संचालन बुकिंग स्टाफ द्वारा किया जा रहा है, जबकि गया स्टेशन पर बुकिंग एवं पार्सल स्टाफ द्वारा इनका उपयोग किया जा रहा है।
वर्तमान में पार्सल मूवमेंट प्रतिबंधित है, जिससे संबंधित स्टाफ को टिकटिंग कार्य में लगाया गया है। यात्रियों ने इस सुविधा की सराहना की और इसे तेज, सुविधाजनक एवं भीड़-रहित बताया।
इस पहल से बुकिंग कार्यालयों पर भीड़ में उल्लेखनीय कमी आई है तथा त्योहार अवधि में यात्रियों की आवाजाही सुचारू रूप से संचालित रही है। एमयूटीएस उपकरणों के माध्यम से टिकट बिक्री ने पारंपरिक प्रणाली पर दबाव कम किया है और डिजिटल माध्यम से सेवा की गति बढ़ाई है।
एमयूटीएस उपकरणों के माध्यम से डी.डी.यू. मंडल में 26 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक कुल 7,393 टिकट बेचे गए हैं। इस अवधि में औसत दैनिक बिक्री लगभग 924 टिकट प्रतिदिन रही। इस अवधि में डी.डी.यू. स्टेशन पूर्व मध्य रेल में एमयूटीएस के माध्यम से सर्वाधिक टिकट बिक्री वाला स्टेशन बन गया है।










Users Today : 56
Users This Year : 23847
Total Users : 36440
Views Today : 142
Total views : 71639