मीरजापुर
विकास भवन ऑडिटोरियम हॉल में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग के “प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी” पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। चयनित सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र (विंध्यधाम) ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने तथा उनके स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी, जिलाधिकारी मीरजापुर सहित अधिकारीगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











Users Today : 52
Users This Year : 24642
Total Users : 37235
Views Today : 154
Total views : 73215