मीरजापुर
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर मिश्र लहौली में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में युवक की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कपड़ा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को वादी रमेश चन्द्र विश्वकर्मा निवासी भरूहना थाना कोतवाली देहात ने तहरीर दी थी कि उसके पुत्र अनिल विश्वकर्मा को नामजद अभियुक्त ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या 413/2026 धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 3 टीमों का गठन कर शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। सुरागरसी-पतारसी और इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्यों के आधार पर सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी आनंद कुमार विश्वकर्मा उर्फ रामबाबू पुत्र स्वर्गीय गणेश विश्वकर्मा निवासी बड़ा सखौरा फतहा थाना कोतवाली शहर, उम्र 40 वर्ष को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक अनिल के साथ शराब पीने को लेकर विवाद और गाली-गलौज हुई थी, जिसके बाद आवेश में आकर उसने पास में रखी एल्युमिनियम की डेकची से वार कर दिया था।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर रक्त रंजित पैंट बरामद की है। मौके से ब्लू लाइम देशी शराब का पाउच व गिलास भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा व उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता मय टीम शामिल रहे।











Users Today : 52
Users This Year : 24642
Total Users : 37235
Views Today : 146
Total views : 73207