राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार राजातालाब में 65 वर्षीय हीरा पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है,मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची।बताया जा रहा है कि हीरा पटेल आराजी लाइन ब्लॉक के पास कचनार के रहने वाले थे।बाजार में विश्वकर्मा मंदिर के सामने इनका कटरा है,जिसे लोग हीरा कटरा के नाम से जानते हैं।
परिजनों के अनुसार हीरा शाम करीब 7 बजे कटरा से घर आए थे। शौच के लिए गए और काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजन देखने गए।शौचालय के पास वे मृत अवस्था में पड़े मिले उनके सिर में चोट के निशान थे।मृतक अपने बेटे सुभाष के साथ रहते थे।उनके तीन बेटे जयप्रकाश,सुभाष और कमलेश हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस बारे में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी राजातालाब राजेश मौर्य ने बताया कि घर वालों ने पुलिस को सूचना दी थी।
मौका मुआयना किया गया।जहां हीरा गिरे थे वहां पर एक नाली है।संभावना है की नाली में लगे ईट पत्थर से चोट लगी होगी।फिलहाल घर वालों की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्यवाही करेगी।वही पारिवारिक जनों का कहना रहा कि रॉड से मारकर हत्या की गयी है परिवार से भूमि बटवारा का विवाद चल रहा है,घटनास्थल पर पहुँची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया फॉरेंसिक टीम के साथ आई खोजी कुत्ता/कुतिया ने शौचालय के पास से शव के पास आकर रुक गयी।











Users Today : 52
Users This Year : 24642
Total Users : 37235
Views Today : 153
Total views : 73214