दिनांक 25.08.2026 को उ0नि0 विकास कुमार मौर्या, थानाध्यक्ष कपसेठी के नेतृत्व में मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी म0उ0नि0 मेघा सोलंकी की अगुवाई में थाना कपसेठी की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत कस्तूरबा इंटर कॉलेज, घोषीला, सेवापुरी क्षेत्र में भ्रमण एवं चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस टीम द्वारा देखा गया कि एक व्यक्ति स्कूल आने-जाने वाली बालिकाओं एवं रास्ते से आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील इशारे एवं अश्लील फब्तियां कस रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को तत्काल पकड़कर उसका नाम-पता पूछा गया, जिस पर उसने अपना नाम मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम दुबेपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 31 वर्ष बताया।
उक्त अभियुक्त को उसके कृत्य से अवगत कराते हुए धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत मौके से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0-126/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. मुकेश कुमार गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम दुबेपुर, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 31 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. म0उ0नि0 मेघा सोलंकी, मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम प्रभारी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 प्रवीण कुमार पाण्डेय, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0रि0का0 ज्योतिका, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।










Users Today : 36
Users This Year : 24626
Total Users : 37219
Views Today : 60
Total views : 73121