पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा
दिनांक- 24.08.2026 को स्थानीय लोगो की सूचना पर कतुआपुरा रामागंज कटरा थाना कोतवाली वाराणसी से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी की गयी एक अदद काजू की बाल्टी बरामद की गयी जिसके संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 206/2026, धारा- 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
विवरण पूछताछः- पूछताछ पर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मुझे नशे की लत है जिसे पूरा करने के लिए मै चोरी करने के लिए आया था कि आप लोगो के द्वारा पकड लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- गोविन्द कुमार अग्रहरी पुत्र कन्हैया अग्रहरी निवासी प्लाट नं0 16 पुराना पुल थाना सारनाथ वाराणसी उम्र 28 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण- एक अदद काजू की बाल्टी कुल वजन 10 किग्रा0
गिरफ्तारी/बरामदगी का स्थान व समयः- दिनांक- 24.08.2026 समय 21.45 बजे स्थानः- कतुआपुरा रामागंज कटरा, थाना कोतवाली कमिश्नरेट वाराणसी ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. प्र0नि0 दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
2. उ0नि0 प्रिन्स तिवारी चौकी प्रभारी अमियामण्डी, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
3. उ0नि0 अमन सिंह, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
4. उ0नि0 राहुल गुप्ता, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
5. हे0का0 जितेन्द्र यादव, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।
6. का0 श्याम मोहन, थाना कोतवाली कमि0 वाराणसी ।










Users Today : 37
Users This Year : 24627
Total Users : 37220
Views Today : 86
Total views : 73147