वाराणसी
मंगलवार को रामनगर , बटाऊबीर स्थित श्यामा उपवन में कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने नियमित जनसुनवाई कर 50 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, पेंशन, चिकित्सा सहित अन्य जनसमस्याओं से विधायक को अवगत कराया।

जनसुनवाई के दौरान कई लोगों ने क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत की।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और जलापूर्ति जल्द से जल्द बहाल कराने के निर्देश दिए।
वहीं, बघेली टोला से पहुंचे लोगों ने बिजली के खंभों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की समस्या विधायक के सामने रखी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कई महिलाएं वृद्धावस्था पेंशन से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचीं। विधायक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
इसी क्रम में रामपुर निवासी राजेंद्र जी अपने उपचार के लिए सर सुंदरलाल अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने की समस्या लेकर विधायक के पास पहुंचे।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और उनके लिए बेड उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सके।
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान के लिए तत्काल प्रयास करना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए।









Users Today : 65
Users This Year : 24415
Total Users : 37008
Views Today : 166
Total views : 72799