चकिया में जल्द लगेंगे CCTV कैमरे, मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया, चंदौली –

नगर की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए चकिया नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द ही प्रमुख चौराहों, तिराहों और महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इससे अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में बड़ी मदद मिलेगी।

इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव को CCTV कैमरे लगाए जाने से संबंधित पत्रक सौंपा। पुलिस अधिकारियों ने नगर में कैमरों की आवश्यकता वाले चिन्हित स्थानों की सूची भी अध्यक्ष को सौंपी।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री की ‘सेफ सिटी, सेफ नगर’ की सोच को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। CCTV कैमरे लगने से संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जा सकेगी और किसी भी घटना के बाद आरोपियों की पहचान करना आसान होगा।

उन्होंने कहा कि नगरवासियों को सुरक्षित, भयमुक्त और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना नगर पंचायत की पहली प्राथमिकता है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर नगर के प्रमुख स्थानों पर हाई-क्वालिटी नाइट विजन CCTV कैमरे स्थापित किए जाएंगे, जिसकी मॉनिटरिंग कोतवाली से भी की जा सकेगी।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई