जलभराव से परेशान व्यापारियों ने खुद उठाई झाड़ू, सीसी रोड निर्माण के बाद भी नारकीय बने हालात

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

सकलडीहा कस्बे में विकास के बड़े-बड़े दावों की पोल उस वक्त खुल गई, जब लाखों रुपये की लागत से बनी मुख्य सीसी सड़क पहली ही बारिश में तालाब में तब्दील हो गई। सड़क निर्माण के बाद भी जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है।

प्रशासन और नगर निकाय की इस घोर लापरवाही से तंग आकर आज स्थानीय व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। थक-हारकर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने जमा गंदे पानी और कीचड़ को खुद ही साफ करना शुरू कर दिया।

व्यापारियों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार ने सीसी रोड का निर्माण तो करा दिया, लेकिन पानी की सही निकासी के लिए नालियों को दुरुस्त नहीं किया। सड़क का लेवल नाली से ऊंचा या अव्यवस्थित होने के कारण दुकानों के सामने कई फीट तक गंदा पानी जमा हो रहा है।

इसके चलते पूरी मार्केट में बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जहां सकरी अंबेडकर मूर्ति से इंटर कॉलेज की तरफ आते हैं जगह-जगह जल भराव हो जाता है। जलभराव के कारण पिछले कई दिनों से ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना दूभर हो गया है,

जिससे स्थानीय व्यापार पूरी तरह ठप हो चुका है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी जब कोई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं पहुंचा, तो व्यापारियों ने खुद मोर्चा संभाला। हाथों में झाड़ू, तसले लेकर दुकानदारों ने सड़क की सफाई की और पानी निकलने का रास्ता बनाया।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं की गई और नालियों को चौड़ा व साफ नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन और बाजार बंद करने को मजबूर होंगे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई