चकिया
आगामी रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर शासन एवं जिलाधिकारी चंदौली के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को चकिया कस्बे में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की।
इस दौरान दुकानों पर तैयार की जा रही मिठाइयों के नमूने संकलित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं कमल निवास त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जनपद के विभिन्न कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही है।
इसी क्रम में टीम ने चकिया कस्बे में तहसील के समीप स्थित माली स्वीट एवं बनारस स्वीट की दुकानों पर जांच की। टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से गुलाब जामुन एवं बर्फी के नमूने संकलित किए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार एवं रणधीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।









Users Today : 65
Users This Year : 24415
Total Users : 37008
Views Today : 166
Total views : 72799