पिंडरा में आज 10 हजार महिलाओं का सम्मान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत रक्षाबंधन के पूर्व पिंडरा विधानसभा क्षेत्र की 10 हजार महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम बाबतपुर स्थित आशा एजुकेशनल ग्रुप के प्रांगण में मंगलवार को सुबह 10 बजे से होगा।

मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश भाई पटेल होंगे।

सम्मानित होने वाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न समूहों से जुड़ी और समाज मे जागरूकता बढ़ाने वाली महिलाओं के साथ स्वयं सहायता समूह, सफाईकर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पंचायत सहायक, आशा संगिनी, एएनएम, शिक्षामित्र, रसोइया, शौचालय की केयर टेकर सहित सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं शामिल होंगी।

इसके लिए विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है। इसमें 10 हजार महिलाओं को निर्धारित आठ ब्लॉकों में बैठाने की व्यवस्था की गई है। महिलाओं को पूर्व में दिए गए पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, भाजपा के पदाधिकारी आदि शामिल होंगे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर


 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई