यूपी में 3,572 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र: सीएम योगी बोले— ‘अगले 6 महीने में 1 लाख और सरकारी नौकरियां देंगे’

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक भव्य समारोह में कृषि विभाग और मंडी परिषद के लिए चयनित 3,572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार अगले छह महीनों में एक लाख और युवाओं को सरकारी नौकरियां देने जा रही है।

​किस विभाग में कितनी नियुक्तियां:

​कृषि विभाग: प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के 3,446 पद।
​मंडी परिषद: मंडी सचिव के 126 पद।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और पुरानी सरकारों पर हमला:

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि बीते 9.5 वर्षों में भाजपा सरकार ने 9.30 लाख से अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी सरकारी नौकरियां दी हैं, जिन पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।

पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा:

​”2017 से पहले भर्तियों में ‘चाचा-भतीजा’ और खानदान वसूली पर निकल पड़ते थे, जिससे युवाओं का समय और भविष्य खराब होता था।”

​”हमारी सरकार ने आते ही माफिया और भ्रष्टाचारियों की कमर तोड़ी और बिना किसी लेनदेन या सिफारिश के योग्य युवाओं को नौकरी दी।”

परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव:

मुख्यमंत्री ने भर्ती बोर्डों को प्रक्रियाओं की समय-सीमा और कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहले बोर्ड परीक्षाओं और नतीजों में महीनों लग जाते थे, जबकि अब 14 दिन में परीक्षा और 14 दिन में परिणाम जारी किए जा रहे हैं।

सुरक्षा और विकास से बदला यूपी:

सीएम ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और युवाओं की प्रतिभा के बल पर उत्तर प्रदेश ‘बीमारू राज्य’ की छवि से बाहर निकल चुका है और राज्य में प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना बढ़ोतरी हुई है।

​इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत शासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई