सम्मान, स्वास्थ्य सुरक्षा और सशक्तिकरण का संकल्प

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आलापुर तहसील के बसुधा सिंह सभागार में आयोजित मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की।

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार 3.54 लाख मिड-डे मील रसोइयों के सम्मान, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी क्रम में रसोइयों के मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि, दुर्घटना की स्थिति में ₹2 लाख की सहायता, ₹5 लाख तक कैशलेस उपचार एवं साड़ी हेतु ₹1,000 की धनराशि जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

बच्चों के पोषण और स्वस्थ भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले इन कर्मयोगियों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान करना उनके प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का परिचायक है।

रिपोर्ट विवेक कुमार यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई