गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने की तैयारियां तेज

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानिया ( गाज़ीपुर )

कल 22अगस्त 2026 दिन शनिवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने जमानिया के बलुआ घाट पहुंचकर गंगा के जलस्तर क्षेत्रीय इलाकों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित विभाग अधिकारी को सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए।

बलुआ घाट पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर गंगा के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने तटीय क्षेत्रों में स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों से बाढ़ से निपटने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। प्रशासन की ओर से संभावित आपात स्थिति को देखते हुए निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जमानिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाका गांव सब्बलपुर कला पहुंचे। यहां संभावित कटान वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर बाढ़ और कटान से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को क्षेत्र में बाढ़ ,कटान की और परेशानियों के बारे में बताया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया ताकि स्थिति बिगड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल प्रशासन को दे , जिससे समय पर आवश्यक कदम उठाया जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी गाजीपुर, उपजिलाधिकारी निधि, क्षेत्राधिकारी जमानिया अंकित तिवारी, तहसीलदार रामनारायण वर्मा, कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर और नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई