करंट ने बुझा दिया घर का चिराग, परिवार में मचा कोहराम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार को बिजली का काम करते समय सोनू गौतम अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह खंभे से नीचे जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लग गई।

परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सोनू की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में कुछ पल पहले जिंदगी थी, वहां अब चीख-पुकार और आंसुओं का सैलाब है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया और अपनों की आंखों में जिंदगी भर का दर्द छोड़ दिया।

 

रिपोर्ट  –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई