जौनपुर
जौनपुर अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में जौनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में 28 थानों की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए 88 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें 6 वांछित और 82 NBW वारंटी शामिल हैं।
अभियान के दौरान खेतासराय से 9, खुटहन से 7, जलालपुर से 6, चंदवक व सरपतहां से 5-5 तथा अन्य थाना क्षेत्रों से भी वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस की इस व्यापक कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है। कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।










Users Today : 34
Users This Year : 24263
Total Users : 36856
Views Today : 98
Total views : 72472