31 यूनिट रक्तदान से बदलापुर में गूंजी मानवता की मिसाल, नाई समाज ने दिया सेवा और समर्पण का संदेश

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बदलापुर (जौनपुर)

भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति (रजि.) के तत्वावधान में 22 अगस्त को बदलापुर चैरिटेबल ब्लड बैंक, घनश्यामपुर रोड पर आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्तदान कर समाजसेवियों एवं युवा रक्तवीरों ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की।

यह शिविर स्वर्गीय दादा जयराज शर्मा, स्वर्गीय रवींद्रनाथ शर्मा एवं स्वर्गीय राम आधार शर्मा की पुण्यस्मृति को समर्पित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ओंकार नाथ शर्मा ने फीता काटकर किया, जबकि अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने की।

इस अवसर पर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए बदलापुर चैरिटेबल ब्लड बैंक के डायरेक्टर डॉ. शैलेश शर्मा एवं मैनेजर डॉ. राहुल शर्मा ने रक्तवीरों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

रक्तदान बना नाई समाज की पहचान

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं और समाजसेवियों ने रक्तदान कर यह संदेश दिया कि नाई समाज केवल अपनी पहचान के लिए नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने के लिए भी आगे खड़ा है।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा एवं ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा ने सभी रक्तदाताओं, पदाधिकारियों, अतिथियों और ब्लड बैंक प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि
“एक बूंद रक्त किसी अनजान परिवार के लिए जिंदगी की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकती है। मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं।

31 रक्तवीरों का यह महादान समाज के लिए सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सेवा, एकता और इंसानियत का प्रेरणादायी संदेश है।

एक बूंद रक्त—हजारों उम्मीदें।
नाई समाज—सेवा, सम्मान और इंसानियत की पहचान।

 

रिपोर्ट –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई