झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर की कम ऊंचाई वाली उड़ान से मची अफरा-तफरी, बाइक सवार गिरे और फटी होर्डिंग

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

झांसी में कांवड़ यात्रा के स्वागत के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा के बीच अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सामने आए वायरल वीडियो में हेलीकॉप्टर काफी कम ऊंचाई पर उड़ता दिखाई दे रहा है। इसके तेज हवा के दबाव से सड़क पर चल रहे कुछ बाइक सवार अपना संतुलन खोकर गिरते नजर आए.

वहीं सड़क किनारे लगी होर्डिंग और बैनर भी हवा के दबाव से फट गए. एक चाय का ठेला पलटने और आसपास रखा सामान बिखरने की भी जानकारी सामने आई है. घटना झांसी के इलाइट चौराहे के आसपास की बताई जा रही है.

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई