कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया/वाराणसी

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ की पुण्यतिथि शुक्रवार को रोहनिया केशरीपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर श्रद्धा के साथ मनाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने की। उन्होंने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि के समय में कल्याण सिंह जैसा नेता बनना मुश्किल है। उन्होंने प्रदेश के लिए जो काम कर दिखाया, उसे कोई नहीं कर सकता।भाजपा एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह ने भी कल्याण सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके फैसले आज भी प्रदेश की राजनीति और प्रशासन के लिए मार्गदर्शक हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि बाबूजी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उनके आदर्श और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव सिंह गौतम, जिला मंत्री अश्वनी पांडेय, संदीप सिंह ‘मिंटू’, जिला महामंत्री महिला मोर्चा रेखा चौहान, खुशबू सिंह, अशोक सिंह, विनय सिंह ‘हिटलर’, उमाशंकर पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’,

अमित पटेल ‘रिंकू’, सुरेन्द्र पटेल, जगदीश जायसवाल, वीरेंद्र पटेल, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, कुलदीप पटेल, अजय पटेल, ओमप्रकाश पटेल, शिवधनी पटेल, नानक पटेल समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सोनकर ने किया एवं समापन मंडल अध्यक्ष रोहनिया प्रदीप प्रजापति ने किया।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई