वाराणसी
पुलिस आयुक्त कमिश्नेरट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व थाना प्रभारी लंका के कुशल नेतृत्व में थाना लंका पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक- 20.08.2026 को मादक पदार्थों की तस्करी से सम्बन्धित अभियुक्त हरिओम सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी फुलवरिया लहरतारा कैण्टोमेन्ट थाना कैण्ट वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष को बजबजा प्लांट के पास से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 10.118 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना लंका पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग विवरण– मु0अ0सं0- 0425/2026, धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी ।
नाम पता अभियुक्त- हरिओम सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी फुलवरिया लहरतारा कैण्टोमेन्ट थाना कैण्ट वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण- 10.118 किग्रा अवैध गांजा व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान- दिनांक- 20.08.2026 को बजबजा प्लांट के पास थाना क्षेत्र लंका ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 पवन कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी रमना, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि सैंकी प्रसाद, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हे0का0 संतोष कुमार सिंह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. हे0का0 ओमप्रकाश सिंह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. का0 अशोक यादव, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. कां0 धर्मेन्द्र, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
8. रि0का0 अमित सिंह, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
9. का0 धनजी, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।
10. का0 धर्मजीत, थाना लंका, कमिश्नरेट वाराणसी।








Users Today : 60
Users This Year : 24140
Total Users : 36733
Views Today : 174
Total views : 72257