मीरजापुर
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार नेआज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ मार्गों को सुगम बनाने तथा बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों को दो दिन में दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्कूली वाहनों की नियमित जांच कर बिना फिटनेस वाहनों का संचालन रोकने को कहा। हाईवे पर अवैध पार्किंग और बड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। नटवा चौराहे के गड्ढे ठीक न होने पर NHAI के सहायक अभियंता अजीत प्रकाश वर्मा को कड़ी फटकार लगाई।
उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के लिए इमरजेंसी मेडिकल प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही तीन या अधिक मौत वाले हादसों की संयुक्त जांच कराने तथा ब्लैक स्पॉट्स पर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ डॉ. कीर्ति कुमार मिश्रा, एएसपी नितेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 23970
Total Users : 36563
Views Today : 76
Total views : 71892