पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के अन्तर्गत दिनांक 20.08.2026 को थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान हरहुआ रिंग रोड से राजातालाब की ओर जाने वाले मार्ग पर कोइराजपुर अण्डरपास के पास से चोरी की 01 अदद बिना नम्बर की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज यादव पुत्र रामभरोस यादव, निवासी सुद्धीपुर, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 30 वर्ष एवं मिथुन गुप्ता उर्फ राहुल पुत्र धुरन्धर गुप्ता, निवासी इकौनी, थाना फेफना, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी करने के औजार भी बरामद हुए। उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागाँव पर मु0अ0सं0 330/2026 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दोनों आपस में दोस्त हैं। उनके द्वारा उक्त मोटरसाइकिल कुछ माह पूर्व लालपुर/पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी तथा पुलिस से बचने के लिए उसका नम्बर प्लेट निकाल दिया गया था। दोनों अभियुक्त इसी चोरी की मोटरसाइकिल से आज चोरी करने के इरादे से निकले थे तथा रेकी कर रहे थे। चोरी के बाद प्राप्त सामान एवं चोरी की मोटरसाइकिल को बेचकर मिलने वाले पैसे को आपस में बांटने की योजना थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. पंकज यादव पुत्र रामभरोस यादव, निवासी सुद्धीपुर, थाना शिवपुर, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 30 वर्ष।
2. मिथुन गुप्ता उर्फ राहुल पुत्र धुरन्धर गुप्ता, निवासी इकौनी, थाना फेफना, जनपद बलिया, उम्र करीब 35 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
लालपुर/पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई 01 अदद हीरो स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल, चेचिस नं0 MBLHAW119MHA03841, रजिस्ट्रेशन नं0 UP65EA5143।
चोरी करने के औजार—01 अदद लोहे का रॉड करीब 02 फीट, 02 अदद घूमवदार स्प्रिंग चाभी नुमा एवं 01 अदद पतली रेती।
अभियुक्त पंकज यादव का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 103/2019 धारा 392/411 भादवि, थाना कैण्ट, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 211/2020 धारा 401/41/411/467/468/471 भादवि, थाना कैण्ट, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 122/2019 धारा 411/413/419/420 भादवि, थाना चोलापुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 123/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना चोलापुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 40/2020 धारा 380/411 भादवि, थाना जैतपुरा, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 129/2015 धारा 379/41/411/413/414 भादवि, थाना लंका, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 92/2020 धारा 380/411/457 भादवि, थाना सारनाथ, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 92/2015 धारा 392/411 भादवि, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 94/2015 धारा 41/411/413/414 भादवि, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 85/2016 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 171/2019 धारा 380/411 भादवि, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 65/2020 धारा 379/411/467/468/471 भादवि, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 55/2022 धारा 120बी/147/353 भादवि व 3/4 सार्वजनिक सम्पत्ति नु0 अधि0, 7 सीएलए एक्ट व 45 कारागार अधिनियम, थाना लालपुर/पाण्डेयपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 161/2008 धारा 380/411/457 भादवि, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 12/2012 धारा 110जी, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 15/2009 धारा 380/411 भादवि, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 30/2011 धारा 110जी, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 86/2009 धारा 110जी, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 165/2011 धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 226/2012 धारा 356/392/411 भादवि, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 277/2008 धारा 41/411/414 भादवि, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 94/2007, थाना शिवपुर, कमि0 वाराणसी। मु0अ0सं0 330/2026 धारा 317(2) बीएनएस, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
अभियुक्त मिथुन गुप्ता उर्फ राहुल का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 419/2015 धारा 380/411/457 भादवि, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 146/2015 धारा 22/8बी एनडीपीएस एक्ट, थाना मिर्जामुराद, वाराणसी।
मु0अ0सं0 260/2015 धारा 380/411/457 भादवि, थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 19/2016 धारा 380/411/457 भादवि, थाना रोहनिया, कमि0 वाराणसी।
मु0अ0सं0 60/2017 धारा 380/411/457 भादवि, थाना सम्मनपुर, जनपद अम्बेडकर नगर।
मु0अ0सं0 404/2013 धारा 380/411/457 भादवि, थाना गड़वार, जनपद बलिया।
मु0अ0सं0 320/2013 धारा 380/457/411 भादवि, थाना नगरा, जनपद बलिया।
मु0अ0सं0 29/2010 धारा 380/457 भादवि, थाना फेफना, जनपद बलिया।
मु0अ0सं0 235/2013 धारा 380/411 भादवि, थाना फेफना, जनपद बलिया।
मु0अ0सं0 316/2013 धारा 380/411/457 भादवि, थाना फेफना, जनपद बलिया।
मु0अ0सं0 339/2013 धारा 401 भादवि, थाना फेफना, जनपद बलिया।
मु0अ0सं0 30/2010, थाना फेफना, जनपद बलिया।
मु0अ0सं0 47/2010, थाना फेफना, जनपद बलिया।
मु0अ0सं0 153/2009, थाना फेफना, जनपद बलिया।
मु0अ0सं0 330/2026 धारा 317(2) बीएनएस, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी, चौकी प्रभारी हरहुआ, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
उ0नि0 कृष्ण कुमार वर्मा, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
हे0का0 नीरज राय, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।
का0 राकेश कुमार, थाना बड़ागाँव, कमि0 वाराणसी।











Users Today : 24
Users This Year : 23966
Total Users : 36559
Views Today : 57
Total views : 71873