आगरा टूण्डला फिरोजाबाद त्योहारों पर बिक रहा मीठा जहर गोदामों में स्टॉक फूड विभाग मौन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उत्तर प्रदेश के आगरा, टूण्डला और फिरोजाबाद में मिठाई के नाम पर लोगों को मीठा जहर परोसा जा रहा है। मिठाइयों के बड़े बड़े गोदामों में मिलावटी सामान का स्टॉक किया जा रहा है और बाजार में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है

त्योहारों पर ही सबसे ज्यादा मिलावट
रक्षाबंधन हो जन्माष्टमी हो होली हो या दीवाली त्योहार आते ही मिठाई की मांग बढ़ जाती है घेवर हो या बर्फी लड्डू हो या पेड़ा चाहे रसीले रसगुल्ले हों हर दुकान पर मिठाइयों की भरमार दिखती है लेकिन इन मिठाइयों की क्वालिटी को लेकर कोई पूछने वाला नहीं है

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन्हीं त्योहारों पर मिलावटखोरों के हौसले सबसे ज्यादा बुलंद होते हैं सस्ते और घटिया सामान से मिठाई बनाकर मोटा मुनाफा कमाया जाता है

फूड विभाग की आंखों पर काली पट्टी
सबसे बड़ा सवाल फूड एंड ड्रग विभाग की कार्यशैली पर उठ रहा है आरोप है कि त्योहारों के दौरान जब मिलावट सबसे ज्यादा होती है तब फूड अधिकारी ध्यान नहीं देते उनकी आंखों पर मानो काली पट्टी बंधी होती है

लेकिन जैसे ही त्योहार खत्म होते हैं अधिकारी अचानक एक्टिव हो जाते हैं और दुकानों पर सैंपल चेक करने पहुंच जाते हैं तब तक मिलावटखोर अपना काम कर चुके होते हैं और माल बिक चुका होता है

जेब गर्म अधिकारी नरम का आरोप
दुकानदारों और स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि त्योहारों के बाद होने वाली चेकिंग सिर्फ खानापूर्ति है त्योहारों के बाद तो मिलावट हो ही नहीं पाती क्योंकि माल पहले ही बिक चुका होता है असल में जेब गर्म होती है तो अधिकारी नरम पड़ जाते हैं ऐसा कहना है क्षेत्र के लोगों का

लोगों की मांग
आगरा टूण्डलाफिरोजाबाद के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि त्योहारों से पहले ही मिठाइयों के गोदामों और दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए मिलावटखोरों पर कड़ी कार्रवाई हो ताकि लोगों को त्योहारों पर शुद्ध और सुरक्षित मिठाई मिल सके

अब देखना होगा कि प्रशासन इस मीठे जहर’ पर कब लगाम लगाता है या फिर हर त्योहार पर यही कहानी दोहराई जाती रहेगी।

 

रिपोर्ट:आरती सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई