चन्दौली धीना
बिजली विभाग की ओर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को कमालपुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया।शिविर में 63 उपभोक्ताओं में 23 लोगों के बिजली बिलों का संशोधन किया गया।वही पांच उपभोक्ताओं का नाम संशोधन,चार उपभोक्ताओं का टैरिफ बदला गया।शिविर में लगभग तीन लाख रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया।
एसडीओ कमालपुर सुधीर कुमार ने कहा कि मेगा कैंप के माध्यम से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है।उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से 31 अगस्त तक विभिन्न बिजली उपकेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे।
इनमें गलत बकाया बिल, नए विद्युत कनेक्शन, भार वृद्धि, खराब मीटर, स्मार्ट मीटर, बिल संशोधन, विधा परिवर्तन और बकाया बिल जमा करने सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। कमालपुर उपखंड से जुड़े उपभोक्ता निर्धारित तिथियों पर अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर पहुंचकर समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं।
शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लग रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र, 21 अगस्त को धानापुर बिजली उपकेंद्र, 22 अगस्त को रमौली बिजली उपकेंद्र, 24 अगस्त को कमालपुर बिजली उपकेंद्र, 25 अगस्त को आवाजापुर बिजली उपकेंद्र पर मेगा कैंप लगाया जाएगा।इसके बाद बकायेदार उपभोक्ताओं, कटिया मारने वालों और अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी
इस दौरान अवर अभियंता ओमप्रकाश गौतम, बड़े बाबू संदीप पाल,अनिल मौर्या ,ऑपरेटर अमित कुमार, अंकुर कुशवाहा, एसएसओ प्रशांत वर्मा,मुन्ना अली, राहुल सिंह,टीपू मौर्य,आलोक यादव,हसनैन अली, बबलू गुप्ता, बजरंगी, जियाउद्दीन सहित लाइनमैन और बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।










Users Today : 69
Users This Year : 23860
Total Users : 36453
Views Today : 182
Total views : 71679