बारिश से खपरैलनुमा कच्चा मकान गिरा, बाल बाल बचे गृहस्वामी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कमालपुर

दो दिनों से लगातार बारिश होने से कस्बा निवासी तसउवर अली का खपरैल नुमा कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया।अचानक कच्चा मकान गिरने से गृहस्वामी सहित परिजन बाल बाल बच गए।आवाज सुनकर पड़ोसियों ने रात में मलबा हटाने का काम किया।बावजूद गृहस्थी का सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया।

कमालपुर कस्बा निवासी तसउवर अली का कच्चा खपरैल नुमा रिहायशी मकान है।वह पेंटर का काम कर गरीबी में किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन करते है।रात में अपने परिजनों के साथ कच्चे खपरैल नुमा मकान में सोये हुए थे।दो दिनों से लगातार बारिश होने से नमी के चलते देर रात कच्चा खपरैल नुमा रिहायशी मकान भरभरा कर गिर गया।

संयोग अच्छा रहा कि गृहस्वामी परिजनों सहित बाल बाल बच गए।आवाज सुनकर पड़ोसियों के साथ गृहस्वामी ने घर के अंदर बंधे आधा दर्जन बकरियों को बाहर निकाला।कच्चा खपरैल नुमा रिहायशी मकान गिरने से गृहस्थी का सारा सामान दबकर बर्बाद हो गया।इसमें 50 किलो चावल, 50 किलो गेंहू, 10 किलो दाल, चारपाई, टेबुल पंखा , मेज, कुर्सी सहित गृहस्थी का सारा सामान शामिल है।

सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल रविशंकर राय मौके पर पहुंचकर कच्चे खपरैल नुमा रिहायशी मकान का जांच पड़ताल कर रिपोर्ट शासन को भेज दिया।ग्रामीणों ने शासन से गरीब परिवार को अहेतुक राशि दिलवाने की मांग की है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई