उत्तर प्रदेश-
स्कूलों में शिक्षकों की कमी और छात्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों की व्यवस्थाओं की कड़ी निगरानी करने और जहां भी कमियां सामने आएं, उन्हें तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने शिक्षकों की कमी और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी को दूर करने पर जोर दिया है। स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने और विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बच्चों की पढ़ाई किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को स्कूलों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा और मौके पर जाकर स्थिति देखने के निर्देश दिए गए हैं।
छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान कराने और लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग में स्कूलों की व्यवस्थाओं और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर निगरानी और तेज होने की संभावना है
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 65
Users This Year : 23856
Total Users : 36449
Views Today : 175
Total views : 71672