चंदौली
फायर NOC जारी करने में अनावश्यक देरी की शिकायतों को लेकर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य अग्निशमन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने फायर वाहनों, जीवन रक्षक उपकरणों और अन्य अग्निशमन संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया।

SP ने निर्देश दिया कि सभी फायर वाहन और जरूरी संसाधन 24 घंटे ऑपरेशनल स्थिति में रहें, ताकि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर पहुंच सके। उन्होंने क्विक रिस्पॉन्स टाइम को और बेहतर करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान फायर NOC से संबंधित अभिलेखों को भी SP ने खंगाला और लंबित मामलों की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि NOC प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो और नियमानुसार मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
SP आकाश पटेल ने जनता से अपील की कि यदि फायर NOC अनावश्यक रूप से लंबित रखा जाता है तो इसकी सूचना सीधे एसपी कार्यालय को दें, ताकि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
निरीक्षण के दौरान मुगलसराय इंस्पेक्टर विजय प्रताप सिंह सहित अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।











Users Today : 61
Users This Year : 23852
Total Users : 36445
Views Today : 170
Total views : 71667