वाराणसी न्यूज़ :-
समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए समाज को संगठित करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
वहां से लौट के बाद समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़े दलित और असहायों की विरोधी पार्टी है। इस सरकार में लगातार पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लगातार दबाया और मारा पीटा जा रहा।
हम समाजवादी पार्टी के लोग चाहते हैं कि आप सभी पीड़ित लोग एकजुट हो और पी डी ए की सरकार बनाएं। जिससे कि आने वाले समय में छात्र नौजवान किसान और बेरोजगार घूम रहे युवाओं के भविष्य को एक अच्छा भविष्य देकर सजाया और संवारा जा सके। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा थे।
प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहां की पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए विरोधी सरकार है और इस सरकार के रहते पीडीए समाज को कभी भी न्याय नहीं मिल सकता। जनता का विश्वास बीजेपी ने को दिया है। जनहित में सरकार का सत्ता से हटाया जाना अति आवश्यक है।
इस सरकार में सरकारी नौकरियों की भर्ती में पीडीए वर्ग के आरक्षण में जबरदस्त घोटाला किया गया और आरक्षित पदों को भाजपा ने अपने संघी साथियों को दे दिया। पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियों की 22 परीक्षाएं आयोजित की गई जिसमें पीडीए के आरक्षित 11514 पदों पर सामान्य वर्ग के लोगों को रख दिया गया जो सरकार द्वारा पीडीए वर्ग के साथ बहुत बड़ा धोखा है।










Users Today : 69
Users This Year : 23860
Total Users : 36453
Views Today : 182
Total views : 71679