ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की मौत से परिवार में कोहराम

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौके पर मौत होगयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। घटना को लेकर परिवार के लोग सदमे में है।

बथावर गांव के स्व.शिव प्रकाश राम के दो पुत्र प्रदुम और सिद्धार्थ शिव विद्यार्थी और एक पुत्री रानी देवी है। सिद्धार्थ बीटेक की पढ़ाई करके सिविल सर्विस की तैयारी में जुटा था। सुबह घर से बाइक लेकर उसरी खेल मैदान में दौड़ लगाने गया था। बाइक रेलवे लाइन के किनारे खड़ा करके खेल मैदान में गया था। वापस रेलवे लाइन पार करते समय डाउन में आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत होगयी। काफी देर बाद घर नहीं आने पर परिजन परेशान थे।

सूचना मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। वही बेटे की मौत की सूचना मिलते ही माता कमला देवी भाई प्रदुम सहित बहन रानी का रोते रोते बुरा हाल था। कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होगयी। शव को पीएम के लिये भेजा गया है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई