आजाद अधिकार सेना ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वाराणसी की 384-पिंडरा विधानसभा सीट से प्रदीप चौबे को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी के अनुमोदन के बाद राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नूतन ठाकुर ने कार्यालय ज्ञाप के माध्यम से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रदीप चौबे लंबे समय से आम नागरिकों के अधिकारों तथा अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्षरत रहे हैं। वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते हुए आम लोगों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि प्रदीप चौबे पार्टी के अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार के विरोध तथा आम नागरिक के अधिकारों के संघर्ष को आगे बढ़ाते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे।










Users Today : 62
Users This Year : 23673
Total Users : 36266
Views Today : 132
Total views : 71235