केयर हॉस्पिटल में दो वर्षीय बच्ची की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

शहर के केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दो वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृत बच्ची की पहचान मिर्जापुर के चुनार क्षेत्र के मजमा निवासी विजय यादव की दो वर्षीय पुत्री आरबी यादव के रूप में हुई है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और इलाज से जुड़े चिकित्सकीय स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

परिजनों के मुताबिक, बच्ची को बुखार की शिकायत के बाद केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने बच्ची को निमोनिया होने की जानकारी दी। इसके बाद उसका उपचार शुरू किया गया और ऑपरेशन भी किया गया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती चली गई।

बच्ची के मामा ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान उन्हें बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और उपचार से संबंधित जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। उनका दावा है कि रिपोर्ट मांगने पर अस्पताल की ओर से बच्ची को वेदांता या पीजीआई ले जाने की सलाह दी गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि कथित तौर पर उनसे लिखित रूप से देने को कहा गया कि बच्ची की मौत होने की स्थिति में पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

इसी बीच बच्ची की हालत और गंभीर हो गई और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने बच्ची का शव सौंपने में भी आनाकानी की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

बच्ची के मामा ने डॉक्टर मृगेंद्र कुमार और हॉस्पिटल की नर्स इंचार्ज अर्चना पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, इलाज से संबंधित सभी मेडिकल रिकॉर्ड उपलब्ध कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है फिलहाल मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और किसी चिकित्सकीय लापरवाही की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

रिपोर्ट:धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

वामा सारथी के तत्वावधान में हरियाली तीज कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन मीरजापुर में मेहंदी, लोकगीत एवं भजन-लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत —