मिर्ज़ापुर
मड़िहान कलवारी सावन के तीसरे सोमवार को शिवद्वार धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवरियों के स्वागत में रविवार को धुरकर नदी पर फल वितरण कार्यक्रम किया गया। उप जिलाधिकारी मड़िहान संतोष कुमार ओझा एवं क्षेत्राधिकारी मड़िहान मोहम्मद फहीम ने स्वयं कांवरियों के बीच पहुंचकर फल वितरित किए।
ग्राम विकास अधिकारी नसीरुद्दीन खान एवं ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने भी कांवरियों को फल वितरित किए। कांवरियों की बढ़ती आवाजाही के बीच अधिकारियों की मौजूदगी ने प्रशासन की सजगता और संवेदनशीलता को दर्शाया।
सोमवार को शिवद्वार धाम में होने वाले जलाभिषेक को लेकर प्रशासन की सक्रिय निगरानी के बीच कांवरियों की यात्रा जारी रही।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146