मीरजापुर
समाजवादी पार्टी ने स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को लोहियाट्रस्ट स्थित जिला कार्यालय में हुई बैठक में बूथ स्तर पर संगठन सक्रिय करने और स्नातक मतदाता बढ़ाने पर मंथन किया गया। वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि चुनाव को लेकर हर ब्लॉक के पांच-पांच नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नेता गांव, नगर और कॉलेजों में जाकर स्नातक मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म भरवाएंगे।
स्नातक एमएलसी चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद रमेश चन्द बिन्द ने कार्यकर्ताओं से बूथ तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। सभी पदाधिकारी निष्ठा से मेहनत कर जीत सुनिश्चित करें। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी और संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, एड0 सुरेंद्र सिंह पटेल,डॉ. ज्योति बिन्द, आशीष यादव, परवेज खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।











Users Today : 28
Users This Year : 23639
Total Users : 36232
Views Today : 43
Total views : 71146