चुनार (मिर्जापुर)
भाजपा कैलहट मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष सर्वेश पटेल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। रामनरेश सिंह सरस्वती शिशु मंदिर, पुरुषोत्तमपुर से शुरू हुई यात्रा में कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ देशभक्ति का संदेश दिया। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर एवं आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री डॉ. विजय सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी अमित पांडेय सहित भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।











Users Today : 34
Users This Year : 23645
Total Users : 36238
Views Today : 82
Total views : 71185